हिंदी
लखनऊ: स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद पिछले माह से इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती यूपी के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। शुक्रवार को दिल्ली दौरे से वापस लखनऊ लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे पीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह को देखने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान का कहना है कि कल्याण सिंह वेंटीलेटर पर है। उनका ब्लड प्रेशर काफी लो है और उन्हें यूरिन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें डायलिसिस के लिए भेजा गया है।
पीजीआई के डॉक्टों के मुताबिक शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। देर शाम तक या कल सुबह तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। शुक्रवार को दिल्ली से लौटे सीएम योगी सीधे अस्पताल पहुंचे और कल्याण सिंह का हालचाल जाना। बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनसे मुलाकात की और हालचाल जाना था।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री को चार जुलाई को स्थिति खराब होने के बाद पीजीआई भर्ती कराया गया था। जहां क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में उनका उपचार किया जा रहा है।
Published : 20 August 2021, 2:04 PM IST
Topics : Kalyan Singh अस्पताल इलाज कल्याण सिंह डॉक्टर भाजपा सीएम योगी स्वास्थ्य
No related posts found.