हिंदी
लखनऊ: गोमतीनगर के पूर्व कांग्रेसी सांसद के घर में आज सुबह से ही कोहराम मचा हुआ है। सांसद के पोते और पौत्र वधू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जौनपुर से कांग्रेसी सांसद रहे कमलापति सिंह के पोते राहुल और उसकी पत्नी शिवानी का शव फंदे से लटकते हुए मिला। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच आत्महत्या के एंगल से कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब चार बजे पूर्व सांसद की पौत्र वधू ने पुलिस को फोन कर अपने पति के फांसी लगाने की सूचना दी। सूचना देने के बाद शिवानी ने भी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 30 July 2017, 12:56 PM IST
No related posts found.