लखनऊ: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी घटना..

Updated : 24 January 2019, 9:59 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनी नगर के नादरगंज में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। 

सेलो प्लास्टिक कंपनी की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

मौके पर पहुंची पुलिस इसके कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Published : 
  • 24 January 2019, 9:59 AM IST

Related News

No related posts found.