Site icon Hindi Dynamite News

Lucknow: हॉस्टल में फंदे से लटका मिला महिला पुलिस कांस्टेबल का शव, मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला सिपाही का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला। महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Lucknow: हॉस्टल में फंदे से लटका मिला महिला पुलिस कांस्टेबल का शव, मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में तैनात एक महिला पुलिस कॉंस्टेबल का शव उसके हॉस्टल के रूम में फंदे से लटकता मिला। महिला सिपाही द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस विभाग भी इस घटना से सकते में आ गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अयोध्या जिले की रहने वाली महिला सिपाही उर्मिला वर्मा (24) राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली में तैनात थी। वह पुलिस के पीआरवी (पुलिस रिपोर्टिंग व्हीकल) विंग में तैनात थी। बताया जाता है है कि महिला सिपाही उर्मिला ने रविवार रात फांसी लगा ली। वह कस्बे के मऊ इलाके में एक हॉस्टल में रहती थीं। हॉस्टल के कमरे में ही पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर शव लटका मिला। 

बताया जाता है कि रविवार रात 10 बजे से उर्मिला की ड्यूटी थी लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची थीं। इस बीच उनका कोई परिचित हॉस्टल पहुंचा। लेकिन उसका रूम अंदर से बंद था। काफी देर तक परिचित द्वारा दरवाजा खटखटाने से पड़ोस में रह रहीं महिला दारोगा भी जग गयी। महिला दारोगा ने कमरे के दूसरे दरवाजे से अंदर देखा तो उर्मिला का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। उनसे दुपट्टे के सहारे फांसी लगा रखी थी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला सिपाही का शव नीचे उतारा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उर्मिला के शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है। महिला कांस्टेबल की आत्महत्या से पुलिस विभाग भी सन्न है।

Exit mobile version