हिंदी
लखनऊ: निगोहा के दयालपुर में रोज-रोज की लड़ाई झगड़ों और तानों से परेशान युवती ने आत्मदाह कर लिया। युवती ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक महिला होमगार्ड की बेटी थी।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर: 7 दिनों से धरने पर बैठा गरीब परिवार, आत्मदाह करने को है मजबूर
यह भी पढ़ें: आत्मदाह की कोशिश, पुलिस कर्मियों ने बचाई जान
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता से बात करते हुये महिला के भाई ने बताया कि उसके बहिन के दहेजलोभी ससुराल वाले ने उससे बाईक की मांग कर रहे थे। परेशान होकर उसने आत्मदाह का रास्ता चुन लिया। महिला ने बुधवार को आग लगाई, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर में पत्रकार को सरेराह मारी गोली
ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज
महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। परिजनों ने महिला के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
Published : 1 September 2017, 4:06 PM IST
Topics : अस्पताल आत्मदाह उत्तर प्रदेश क्राइम दहेज उत्पीड़न पुलिस महिला मुकदमा मौत लखनऊ
No related posts found.