हिंदी
लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की जोरदार तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उस समय भारी जोश और उत्साह देखने को मिला जब कन्नौज की पूर्व सांसद डिम्पल यादव आज दोपहर बाद सपा पार्टी कार्यालय पहुंचीं। जन्मदिन के खास मौके पर पार्टी ऑफिस पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने डिम्पल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
लखनऊः कन्नौज की पूर्व सांसद डिम्पल यादव पहुँचीं सपा मुख्यालय, प्रदेश भर से आयीं सपा की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं से कर रही हैं मुलाक़ात, डिम्पल यादव का जन्मदिन भी है आज, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह@dimpleyadav @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/Yf3BLRhO1z
— Dynamite News (@DynamiteNews_) January 15, 2022
यूपी चुनाव को लेकर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में महिला नेता भी पहुंची है। डिंपल यादव यहां सभी महिला नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। महिला नेताओं के अलावा वह सपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर चुनावी तैयारियों को लेकर बातचीत भी करेंगी।
बता दें कि अखिलेश यादव भी आज सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच गये थे। अखिलेश का भी जोरदार स्वागत किया गया। अखिलेश यादव ने अबसे थोड़ी देर पहले सपा ऑफिस में एक प्रेस कांफ्रेंस भी की और संवाददाताओं के कई सवालों के जबाव दिये।
Published : 15 January 2022, 4:43 PM IST
No related posts found.