हिंदी
लखनऊ: प्रदेश में महिला सुरक्षा, बिगड़ती कानून व्यवस्था औऱ देवरिया कांड के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजधानी में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देवरिया के बालिका गृह में बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी और दूसरे जिलों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को प्रदेश सरकार रोक नही पा रही है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: एसटीएफ ने कुख्यात इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
मीडिया से बात करते हुए लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
उन्होंने हरदोई जिले में एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सुशीला देवी की जमीन पर सेवानिवृत्त SDM श्रीपाल वर्मा पर जमीन कब्जानें का भी आरोप लगाया। उन्होंने मांग उठाई की इस मामले की जांच निष्पक्षता से कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
Published : 11 August 2018, 4:39 PM IST
Topics : कांग्रेस देवरिया कांड बीजेपी महिला सुरक्षा लखनऊ
No related posts found.