हिंदी
लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रसियों पंडित नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरी खबर..
लखनऊ: पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेसियों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उस मौके पर नेहरू द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को भी याद किया गया।
कांग्रेस मुख्यलय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के मौके पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में हिन्दू , मुस्लिम, सिख, ईसाई समुदाय के लोग एक साथ नजर आये।
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत को अपनी वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ाया और आजाद भारत की ऐसी नींव रखी, जिससे आज समर्थ और मजबूत भारत का निर्माण हो पाया है।
इस मौके पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग परिवारवाद की बात करते हैं। मगर देश की जनता जानती है कि कांग्रेसी नेताओं ने देश के लिए कितने बलिदान किए हैं।
Published : 27 May 2018, 3:23 PM IST
No related posts found.