हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव पर व्यापक रणनीति बनाने के लिये तीन दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज दूसरे दिन लखीमपुर खीरी पहुंची। लखीमपुर खीरी में प्रियंका गांधी ने चुनावी हमले का शिकार हुई अनीत यादव से मुलाकात की। प्रियंका ने अनीता से कहा कि वह डरे नहीं, कांग्रेस पार्टी और वह खुद उसके साथ है।

लखीमपुर खीरी के पसगवां में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दौरान सपा प्रत्याशी रितु सिंह की प्रस्तावक अनीता यादव के साथ अभ्रदता की की गई थी। उसके कपड़े फाड़ने के प्रयास किये गये थे। भाजपा कार्यकर्ताओं पर अनीता के साथ अभ्रदता करने का आरोप लगा था। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी पहुंचकर अनीत यादव का ढ़ांढस बंधाया। अनीता यादव से प्रियंका की मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने एक ट्विट भी किया। कांग्रेस ने लिखा “ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में यूपी भाजपा सरकार की शह पर पूरे प्रदेश में गुंडई को अंजाम दिया गया; महिलाओं से बदसलूकी की गई। लखीमपुर में भाजपा की गुंडई की शिकार महिलाओं से मिलकर प्रियंका गांधी ने संदेश दिया- डरो मत, कांग्रेस आपके साथ है, मैं आपके साथ हूँ”।

बता दें कि अगले साल की शुरूआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का यह तीन दिवसीय दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। प्रियंका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर कई अहम फैसले कर रही है।
Published : 17 July 2021, 12:58 PM IST
Topics : अनीता यादव उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी चुनावी रणनीति चुनावी हमला प्रियंका गांधी लखनऊ लखीमपुर खीरी विधान सभा चुनाव
No related posts found.