फलों के राजा ‘आम’ के महोत्सव का हुआ आगाज़

लखनऊ में दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन हुआ। सीएम योगी ने महोत्सव का उद्घाटन किया।

Updated : 25 June 2017, 10:22 AM IST
google-preferred

लखनऊ: इन्दिरा-गांधी प्रतिष्ठान में फलों के राजा आम के लिए महोत्सव का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस आम महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। महोत्सव में कई प्रदेशों के किसानों ने आम की तमाम प्रजातियों के साथ हिस्सा लिया।

किसानों को संबोधित करते सीएम योगी

सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि पूरे देश में आम की 19 सौ से ज्यादा प्रजातियां हैं। जिसमें से केवल यूपी में ही सात सौ से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। मगर दुनिया में आम की इन प्रजातियों का प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। इसलिये यूपी में आम की कई बेहतरीन किस्में होने के बावजूद आम का किसान बदहाल है।

 

मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आए किसान

दो दिवसीय 'आम-महोत्सव' में यूपी के अलावा अन्य राज्यों के किसान भी शामिल हुए। मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी किसान अपनी-अपनी आम की प्रजातियों के साथ महोत्सव में शामिल हुए।

खेती में नई तकनीक अपनाने पर जोर

सीएम ने कहा की यूपी के किसानों को खेती की नई तकनीक को अपनाना होगा। तभी वह कृषि मे आत्म-निर्भर हो सकेगा। यूपी के किसानों के 36 हजार से ज्यादा का कृषि लोन माफ किया। उन्होनें कहा कि यूपी का किसान नई तकनीक के प्रयोग से अपनी मौजूदा जोत में ही चार गुना से ज्यादा मुनाफा कमा सकता है।

यूपी के आमों का स्वाद ले सकेगें विदेशी

सीएम योगी ने कहा की इस आम महोत्सव का आयोजन, आम के किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच संवाद कराने के लिये किया गया है। जिससे आम की खेती से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सके। इस मौके पर राज्य के उद्यान एंव खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेगें। जो किसानों को उनके निर्यात योग्य आम को विदेशों में भेजने के लिये मार्ग-दर्शन करेगें।

Published : 
  • 25 June 2017, 10:22 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement