हिंदी
उत्तर प्रदेश सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्री आज राज्य की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर उतर आये। पढ़ें पूरी खबर..
लखनऊ: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने चारबाग चौराहे का निरीक्षण कर वहां मौजूद कई सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने राहागीरों के लिए फुटपाथ व्यवस्था, बाजार का सौंदर्यीकरण, दुकानदारों की समस्याओं आदि चीजों का भी जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता सुरेश खन्ना,आशुतोष टंडन समेत अन्य नेता भी शामिल रहे।

चारबाग चौराहे के निरीक्षण के समय रीता बहुगुणा जोशी ने वहां कुछ दुकानदारों की समस्याओं को भी सुना। मंत्री ने सभी समस्याओं का उचित निस्तारण करने के भी आदेश दिये।

चारबाग चौराहा शहर का अति व्यस्ततम स्थान है, जहां हमेशा भीड़भाड़ रहती है। जनता को किसी भी तरह परेशानी न हो, इसलिये रीता बहुगुणा जोशी ने इस स्थान का जायजा लिया।
Published : 30 January 2018, 11:13 AM IST
No related posts found.