हिंदी
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती की अपने भतीजे से नाराजगी दूर हो गई है। मायावती ने रविवार को आकाश आनंद को दोबारा अपना उत्ताराधिकारी घोषित कर दिया है। मायावती ने आकाश को नेशनल कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी सौंप दी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक रविवार को आयोजित बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आकाश आनंद को मायावती ने नेशनल कोऑर्डिनेटर घोषित किया। इस बौठक में बसपा के कई प्रमुख नेता भी शामिल रहे।
बैठक में मायावती की घोषणा के बाद आकाश ने मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आकाश पिता अशोक कुमार और सतीश चंद्र एक साथ बैठे नजर आए।
लोकसभा चुनाव में हार के बाद मायावती ने पहली बार यह बैठक बुलाई, जिसमें पार्टी की नई रणनीति तय की जाएगी।
मायावती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लोकसभा चुनाव में हार मिलने के कारणों का मंथन किया गया।
Published : 23 June 2024, 2:13 PM IST
No related posts found.