हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 का आगाज करते हुए भारतीय जनात पार्टी ने चुनावी गठबंधन के पत्ते खोल दिये हैं। भाजपा ने निषाद पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनावी समर में उतरने का ऐलान किया है। भाजपा और निषाद पार्टी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। इन दोनों पार्टियों के साथ-साथ अपना दल भी गठबंधन में शामिल होगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ-साथ निषाद पार्टी के संजय निषाद भी शामिल थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा गठबंधन 2022 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृतव में लड़ेगी।
भाजपा प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2022 में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन में अपना दल भी शामिल रहेगा। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 'मैं पिछले 3 दिन से यूपी दौरे पर हूं, निषाद पार्टी के साथ हमारा गठबंधन और मजबूत होगा। 2022 का विधानसभा चुनाव हम आपस में मिलकर मजबूती से लड़ेंगे। ये गठबंधन बीजेपी, निषाद पार्टी और अपना दल का है। प्रधान ने कहा कि 2022 चुनाव की तैयारी बीजेपी ने शुरू कर दी है।
Published : 24 September 2021, 12:12 PM IST
No related posts found.