हिंदी
आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। चुनाव से पहले सियासी सफर को सुरक्षित करने के लिये नेताओं का इस पार्टी से उस पार्टी में आना-जाना लगा हुआ है। इसी क्रम में आगरा के भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये हैं।
आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक जितेंद्र वर्मा का इस बार भाजपा से टिकट कट गया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। टिकट कटने के बाद जितेंद्र वर्मा रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गया। उन्होंने लखनऊ में उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
जितेंद्र वर्मा को समाजवादी पार्टी ने फिलहाल जिलाध्यक्ष बनाया है। सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा बाह विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।
Published : 23 January 2022, 5:13 PM IST
No related posts found.