हिंदी
लखनऊ: योगी सरकार के प्राविधिक और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दूसरे दलों में पार्टी छोड़ने जैसी हलचल पर बोलते हुए कहा कि यूपी की योगी सरकार के बढ़ते जनाधार के कारण नेता बीजेपी में शामिल होना चाह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी की जनता योगी सरकार के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट है। यूपी के थानों में सभी पीड़ितों की शिकायतें सुनी जा रही हैं और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मंत्री ने साधी चुप्पी
मंत्री संदीप सिंह से जब उन नेताओं के शामिल होने पर सवाल पूछा गया, जिनका भाजपा लम्बे समय से विरोध करती आई है। इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली और कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
Published : 4 August 2017, 6:51 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कानपुर नेता बीजेपी मंत्री योगी आदित्यनाथ संदीप सिंह सरकार
No related posts found.