हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंचे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ के SGPI अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।
कल्याण सिंह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज SGPI अस्पताल पहुंचे और कल्याण सिंह से मिले। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान उनके साथ राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, ACS होम अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे।
Published : 1 August 2021, 2:25 PM IST
No related posts found.