लखनऊ में बोले भाजपा नेता, जय शाह पर लगे आरोप आधारहीन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी, जिसमें भाजपा नेताओं ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और अपनी सफाई दी।

Updated : 9 October 2017, 6:12 PM IST
google-preferred

लखनऊ: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिदार्थनाथ सिंह और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया। भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दोनो नेताओं ने कहा कि जय शाह पर लगे आरोप पूरी तरह आधारहीन हैं। 

हरियाणा लैंड डील को लेकर कांग्रेस पर हमला

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिदार्थनाथ सिंह ने जय शाह पर लगे आरोपों पर बोलते हुये कहा कि इस मामले मे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं उन्होंने हरियाणा लैंड डील और नेशनल हेराल्ड जैसे मुद्दों पर कांग्रेस से अपना जबाव देने को कहा। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस और आप जैसे दलों पर जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर द्वारा मीडिया में उठाये गये सवालों को भी तथ्यहीन करार दिया।

चुनावी लाभ के लिए राजनीति

यूपी के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि विपक्षी पार्टियों के पास कोई ठोस मुद्दा नही बचा है, इसलिये वे इस मामले को तिल का ताड़ बनाने मे लगे हैं। पार्टी पर लगे इन आरोपों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी पर कोई आरोप लगता है तो जबाब देना हमारा अधिकार बनता है।

Published : 
  • 9 October 2017, 6:12 PM IST

Related News

No related posts found.