हिंदी
लखनऊ: राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबंगों ने मामूली कहासुनी के दौरान एक युवक के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे उसका चेहरे का एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। जब दबंगों का इससे भी मन नही भरा, तब बीच बचाव करने आये पीड़ित शख्स के परिजनों को भी बुरी तरह मारा पीटा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एसिड अटैक से युवक का चेहरे का 40 परसेंट हिस्सा जल गया है। ठाकुरगंज पुलिस मुकदमा लिखकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज के बरौरा हुसैना बाड़ी में दबंगों ने मामूली कहासुनी पर रईस और अफ़रोज़ ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक राशिद के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जबकि बीच बचाव करने आए परिजनों संग भी अपने एक दर्जन साथियों संग हमला बोल दिया और जमकर मारा-पीटा और फरार हो गये। हमलावरों के जाने पर परिवार वालों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।
Published : 25 May 2018, 10:35 AM IST
No related posts found.