हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान सभा गेट पर एक सब इंस्पैक्टर ने संदिग्ध परिस्थितियों में सरेआम खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी।गोली लगने से मौके पर ही दरोगा की मौत हो गई। विधान सभा के गेट नंबर 7 पर हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
गोली लगने से मौके पर ही नीचे गिरे सब इंस्पैक्टर को वहां मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा लहूलुहान अवस्था में तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन दरोगा की मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले दरोगा का नाम निर्मल चौबे बताया जा रहा है, जो राजधानी के बंथरा थाने में तैनात था लेकिन विधान सभा सत्र के कारण उसकी ड्यूटी विधान सभा में लगी थी। वह 87-88 बैच का सब इंस्पेक्टर था।
Published : 4 March 2021, 5:01 PM IST
No related posts found.