हिंदी
लखनऊ: थाना ठाकुरगंज के घंटाघर क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला बीच सड़क पर लेटी थी। इस दौरान उसे रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हटाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं हटी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को किसी तरह से रास्ते से हटाया। इस दौरान महिला ने जमकर हंगामा मचाया।
थाना ठाकुरगंज के घंटाघर क्षेत्र में एक महिला रास्ते पर लेटी हुई थी। जिससे वहां से गुजरने वालों को समस्या हो रही थी। पहले राहगीरों ने उसे हटाने का प्रयास किया लेकिन उसके न हटने और हंगामा करने पर पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उठाने का प्रयास किया तो महिला पुलिस कर्मचारी के हाथ में दांत से काट लिया। जिससे महिला पुलिस कर्मचारी के हाथ से खून निकलने लगा।
इसके बावजूद महिला पुलिस कर्मचारी ने किसी तरह विक्षिप्त महिला को पुलिस गाड़ी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान महिला ने जबरदस्त हंगामा मचा दिया। महिला के हटने के बाद आवागमन सामान्य हो गया।
Published : 10 April 2019, 3:10 PM IST
No related posts found.