हिंदी
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 इस बार काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा है। वजह यह है कि इस बार के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कई पार्टियों का वजूद भी टिका हुआ है। जहां एक और केंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा एक बार फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस समेत दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों के लिए भी करो या मरो जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनावः यूपी में समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार..
यही वजह है कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने 2 सूचियां जारी कर दी है। जिसमें कुल 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसके बाद शेष बची हुई सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सपा नेताओं में अपनी अपनी दावेदारी को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर डटे हुए हैं।
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को संत कबीर नगर के टिकट दावेदारों से उनकी दावेदारी, सामाजिक समीकरण, जातीय समीकरण जैसे मुद्दों को लेकर उनसे बातचीत की। वहीं सपा लोकसभा चुनावों में इस बार कोई रिस्क नही लेना चाहती है। यही वजह है की पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने से पहले पूरी तरह आश्वस्त होना चाहती है कि वे विपक्षी उम्मीदवारों के सामने मजबूत चुनौती पेश कर सकें।
Published : 9 March 2019, 4:32 PM IST
No related posts found.