हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादले करने के बाद सरकार ने आठ पीसीएस अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया। तबादलों की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ट्रांसफर और नई तैनाती का विवरण
1. प्रियंका सिंह को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उपसचिव पद से एडीएम वित्त एवं राजस्व हरदोई बनाया गया है।
2. हरदोई की एडीएम वित्त एवं राजस्व श्रीमती वंदना त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
3. अमित कुमार भट्ट को एडीएम वित्त एवं राजस्व अलीगढ़ से एडीएम सिटी अलीगढ़ बनाया गया।
4. एडीएम सिटी अलीगढ़ श्रीमती मीनू राणा को एडीएम वित्त एवं राजस्व अलीगढ़ की जिम्मेदारी मिली है।
5. मुजफ्फरनगर के एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्रा को फर्रुखाबाद का सीडीओ बनाया गया है।
6. कन्नौज के एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार को मुजफ्फरनगर का एडीएम वित्त और राजस्व बनाया गया है।
7. शाहजहांपुर के सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को कन्नौज का एडीएम वित्त और राजस्व बनाया गया है।
8. बरेली के एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को शाहजहांपुर का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

Published : 25 March 2023, 11:15 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश ट्रांसफर तबादले पीसीएस अफसर लखनऊ
No related posts found.