महराजगंज के सीओ सदर समेत 17 पुलिस क्षेत्राधिकारियों का यूपी में तबादला

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमें में शनिवार को 17 पुलिस क्षेत्राधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें महराजगंज जिले के सीओ सदर समेत कई जिलों के अफसर शामिल हैं। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 June 2018, 6:10 PM IST
google-preferred

लखनऊ: राज्य की राजधानी लखनऊ के आधा दर्जन पुलिस अफसरों समेत यूपी में कुल 17 पुलिस क्षेत्राधिकारियों का तत्काल प्रभाव के साथ अलग-अलग जनपदों में तबादला कर दिया गया है।

इसी क्रम में महराजगंज के सीओ सदर समेत मुकेश उपाध्याय को बतौर पुलिस उपाधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। 

फतेहपुर के पुलिस उपाधीक्षक सुनिलेश पाल मलिक का ट्रांसफर पुलिस प्रशिक्षण अकादमी मुरादाबाद के लिये किया गया है।

सूबे के पुलिस महकमें के इन तबादलों को काफी अहम माना जा रहा है।  

Published : 

No related posts found.