लोकसभा चुनाव: उत्‍तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 44.16 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए उत्‍तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक तकरीबन 44.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

Updated : 29 April 2019, 4:47 PM IST
google-preferred

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए उत्‍तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक तकरीबन 44.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

आज उत्‍तर प्रदेशा की 13 लोकसभा सीट शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्‍नाव, फरुखाबाद, इटावा, कन्‍नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर पर मतदान हो रहा है।

राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड शख्‍सियतों तक ने किया मतदान..देखे खास तस्वीरें

इन 13 लोकसभा सीटों पर 154 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में है। जिनका अगले पांच वर्ष के लिए राजनीतिक भविष्‍य का फैसला जनता को करना है।

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में यूपी की 13 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.15%

वहीं उत्‍तर प्रदेश की इन सीटों पर सुबह 9 बजे तक कुल 7.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Published : 
  • 29 April 2019, 4:47 PM IST

Related News

No related posts found.