हिंदी
शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में फिजिकल कॉलेज थाना क्षेत्र अंतर्गत फिजिकल कॉलेज के पास आज सुबह एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में दुर्घटनावश आग लगने के कारण विस्फोट हो गया, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन आग लगने से और धमाके से पूरा घर जल गया और मकान की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।(वार्ता)
Published : 24 December 2022, 1:02 PM IST
No related posts found.