
महराजगंज: चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आज के दिन ही अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। रविवार को रामनवी के खास असवर पर नगर के दुर्गा मंदिर में भी खास आयोजन किया गया। नगर के स्थानीय दुर्गा मंदिर में मुख्य यजमान के तौर पर दुर्गा मंदिर के संस्थापक व अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी के साथ पहुंचे।
पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन पर्व पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर स्थानीय मंदिर के पुजारी अवधेश पांडेय, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी व अन्य विद्वानों द्वारा विधि विधान से प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव मनाया गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इस दौरान प्रभु श्री राम की झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
इस कार्यक्रम में माता के भक्तगण सहित नगर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Published : 6 April 2025, 3:13 PM IST
Topics : Laxmi Tibrewal Maharajgan Maharajganj Durga Mandir Mata Durga temple Navami day Ram Navami Sushil Kumar Tibrewal