Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस पर दिखना है अलग, तो ये मेकअप टिप्स आपकी करेंगी मदद

डीएन ब्यूरो

मंगलवार को गणतंत्र दिवस है। ये दिन हमारे देश और देशवासियों के लिए बेहद ही खुशी भरा है। इस दिन आप चाहें तो रंग-बिरंगे कपड़े पहन कर और मेकअप का एक अलग सा लुक ट्राई कर सकते हैं। यहां जानें कुछ खास मेकअप टिप्स

गणतंत्र दिवस

मंगलवार को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था। इस दिन को पूरा देश गर्व और उत्साह के साथ मनाता है।

अलग लुक

इस दिन आप भी अपने मेकअप और ड्रेस के साथ कुछ अलग लुक ट्राई कर सकते हैं। जिसमें ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

खास मेकअप ट्राइ

अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर खास मेकअप ट्राइ करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ टिप्स।

आंखों के मेकअप

आप अपनी आंखों के मेकअप के लिए कई तरह की चीज़ें ट्राई कर सकती हैं। कोजल के साथ आप नारंगी, हरा और सफेद रंग के आइशेडो का उपयोग कर सकती हैं।

सिम्पल लुक

अगर आप सिम्पल लुक चाहती हैं, तो तीनों रंगों को आंखों पर लगाएं और अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके साथ आप नीले रंग के काजल का उपयोग कर लुक को ग्लैमरस कर सकती हैं।

तिरंगे का लुक

आप ऑरेंज, सफेद और मिंट रंग के हाइलाइटर को ब्लेंड कर गालों पर लगा सकती हैं। इससे आपके गालों पर हल्का सा तिरंगे का लुक दिखेगा।








संबंधित समाचार