
जयपुर: राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव में होम वोटिंग के तहत पिछले पांच दिन में 33 हजार से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने घर से मतदान कर चुके हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का विकल्प दिया गया है।
प्रदेश में मंगलवार को होम वोटिंग के पांचवें दिन तक 33 हजार 209 मतदाता घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान 24 हजार 818 बुजुर्ग तथा 8391 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया।
Published : 10 April 2024, 2:17 PM IST
Topics : Elderly Lok Sabha polls Rajasthan जयपुर दिव्यांग बुजुर्ग मतदाता मतदान राजस्थान लोकसभा चुनाव