Lok Sabha Poll: कांग्रेस-सपा में सीट शयरिंग पर बड़ा अपडेट, जानें किसका पलड़ा है भारी

आगामी लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे का मामला सुलझाने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की बैठक आज होने वाली है। इस मामले पर पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 January 2024, 12:45 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिये राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी है। इस बार भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने इंडिया गठबंधन बनाया है, जिसका मकसद मोदी सरकार को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकना है। लेकिन विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग एक बड़ी चुनौती अब भी बनी हुई है। शुक्रवार को सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में एक अहम बैठक होनी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार  राजधानी दिल्ली में आज दोपहर बाद 3.30 बजे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बैठक होनी है। इस बैठक में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत होगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव इस बैठक में पार्टी की ओर से भाग लेंगे।

कांग्रेस और सपा की यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में नई सरकार बनाने को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश देश के ऐसा सबसे बड़ा राज्य है, जहां लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें है और दिल्ली तक पहुंचने का हर सियासी रास्ता यूपी से होकर गुजरता है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जमीन पहले के मुकबाले बीते कुथछ वर्षों में काफी कमजोर हो चुकी है। भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी यूपी में दूसरे बड़ी सशक्त पार्टी मानी जाती है। 

ऐसे में सपा और कांग्रेस के बीच यूपी में सीट बंटवारा बेहद पेंचीदा हो सकता है क्योंकि सपा यहां कांग्रेस से सियासी तौर पर किसी भी कीमत पर कम नहीं है और कांग्रेस अब तक गठबंधन का नेतृत्व करती आई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फर्मूला क्या होगा और किसके हिस्से में ज्यादा सीटें आएंगी।

Published : 
  • 12 January 2024, 12:45 PM IST