Site icon Hindi Dynamite News

Lok Sabha Poll: देश की 88 सीटों पर 1202 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में बंद, जानिये 13 राज्यों में वोटिंग का पूरा अपडेट

देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन हो गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Lok Sabha Poll: देश की 88 सीटों पर 1202 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में बंद, जानिये 13 राज्यों में वोटिंग का पूरा अपडेट

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीट पर वोटिंग हुई। देश की दूसरे चरण में होने वाला मतदान सुचारू रूप से संपन हो गया। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। 1202 उम्मीदवारों का भाग्य बड़े दिग्गजों समेत EVM में कैद हो गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आज शुक्रवार को जिन 88 सीटों पर वोटिंग हुई उनमें केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

5 बजे तक मतदान का प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए दोपहर 5 बजे तक मतदान- असम 70%,बिहार 53%, छत्तीसगढ़ 72.1 %,जम्मू और कश्मीर 57.76%,कर्नाटक 50.93%, केरल 51.64%,मध्य प्रदेश 55%, महाराष्ट्र 53%,मणिपुर 68.48%, राजस्थान 59%, त्रिपुरा 68.92%, उत्तर प्रदेश 52.74%%, पश्चिम बंगाल 70% रहा।

5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान 76.2 फीसदी मतदान हुआ है। इसके बाद मणिपुर में 76.1 फीसदी वोट डाले गए हैं। 5 बजे तक छत्तीसगढ़ में 72.1 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं वेस्ट बंगाल और असम में 5 बजे तक 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

दूसरे चरण में चुनाव में बड़े दिग्गजों का भाग्य EVM में कैद हो गया है। दूसरे चरण में केरल के वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर मैदान में हैं। शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर से है।

मथुरा से हेमा मालिनी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, बेंगलुरु ग्रामीण से डीके सुरेश और बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्थान के कोटा सीट से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार के पूर्णिया से पप्पू यादव बतौर निर्दलीय मैदान में हैं। मेरठ से भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल चुनाव लड़ रहे हैं।

Exit mobile version