
बदायूं: भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की जनसभा में सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। भरी दोपहरी हुई फायरिंग के कारण जनसभा में मौजूद लोग एक बार सकते में आ गये लेकिन मंच पर भाषण दे रहे दुर्विजय सिंह ने तुरंत फायर न करने की अपील की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य गुरूवार को सहसवान क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वे मंच से पीएम मोदी के कार्यों के बारे में बता रहे थे, तभी अचानक फायरिंग की आवाज गूंज उठी।
फायरिंग की आवाज सुनते ही दुर्विजय सिंह ने तुरंत मोर्चा संभाला और समर्थकों के फायरिंग न करने की अपील कर डाली।
दुर्विजय सिंह ने मंच से अपील करते हुए कहा कि फायरिंग मत करो, अब फायरिंग का समय चला गया है। दुर्विजय की इस अपील पर फायरिंग बंद हो गई।
Published : 4 April 2024, 6:25 PM IST
Topics : Badaun Durvijay Singh Lok Sabha Election उत्तर प्रदेश जनसभा दुर्विजय सिंह शाक्य फायरिंग बदायूं भाजपा लोकसभा चुनाव