Lok Sabha Election: दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका; अरविंदर सिंह लवली समेत ये बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली समेत कुछ बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 May 2024, 4:26 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पिछले दिनों दिल्ली कांग्रेस के चीफ के पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली समेत कुछ बड़े कांग्रेसी नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में इन नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। 

अरविंदर सिंह लवली के साथ ही दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता राजकुमार चौहान के अलावा नसीब सिंह, नीरज बसौया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

दिल्ली में 26 मई को लोकसभा चुनाव के लिये वोटिंग होनी है। इससे पहले कांग्रेस के इन कद्दावर नेताओं के भाजपा में शामिल होने से न केवल कांग्रेस बल्कि इंडिया गठबंधन को भी बड़ा झटका माना जा रहा है।

Published : 
  • 4 May 2024, 4:26 PM IST