
नई दिल्ली: हरदीप सिंह बुटरेला के पार्टी से इस्तीफा देने से शिरोमणि अकाली दल को एक बड़ा झटका लगा है। हरदीप सिंह बुटरेला ने पार्टी से इस्तीफा और पार्टी द्वारा दी टिकट वापस कर दी है।
हरदीप सिंह बुटरेला ने का कहना है कि लीडरशिप की चंडीगढ़ के लिए बेरुखी और विरोधी नीतियों को चलते इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के प्रति नेतृत्व की उदासीनता और विरोधी नीतियों के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस्तीफा देने के बाद हरदीप सिंह बुटरेला ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अकाली दल छोड़कर किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं।
हरदीप बटरेला को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। हरदीप बटरेला चंडीगढ़ नगर निगम के काउंसलर भी हैं। हरदीप बटरेला अपनी टीम के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
Published : 6 May 2024, 6:00 PM IST
Topics : Akali Dal Hardeep Singh Butrela Lok Sabha Election 2024 resigns अकाली दल इस्तीफा पार्टी लोकसभा चुनाव हरदीप सिंह बुटरेला