
मुंबई: मुंबई में पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश रूकने के साथ ही लोकल ट्रेन सेवा बहाल हो गई जिससे बृहस्पतिवार को लोगों को काफी राहत मिली। सोमवार से लेकर बुधवार तक हुई भारी बारिश के कारण सड़कों और पटरी पर पानी भर गया था जिससे सड़क और ट्रेन सेवा बाधित हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि मध्य लाइन रात सवा बारह बजे कुर्ला से कल्याण के बीच शुरू हुई जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरेगांव के बीच सेवा रात 12 बजकर 35 मिनट पर शुरू हुई।
विभिन्न स्टेशनों पर फंसे लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आधी रात के बाद विशेष ट्रेनें चलायी गयीं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सेवा बहाल होने के बारे में सुबह ट्वीट किया।
मुंबई में भारी बारिश के चलते बाधित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - ठाणे के बीच चलने वाली मेन लाइन और हार्बर लाइन सेवाएं एक बार फिर शुरू कर दी गयी है।
यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े उसके लिए रेलवे के सभी अधिकारी व कर्मचारी त्वरित कार्यवाही कर रहे है।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 5, 2019
गौरतलब है कि कल बुधवार को मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया जिस कारण कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, कई विमानों के परिचालन में विलंब हुआ और यातायात की समस्या हुई।
मुंबईत मुसळधार पावसामुळे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - ठाणेच्या दरम्यान चालणारी मेन लाइन, हार्बर लाइन आणि पश्चिम रेल्वेची सेवा पुनः एकदा सुरू करण्यात आली आहे.
प्रवाशांना कोणत्याही प्रकारच्या असुविधा होऊ नयेत यासाठी रेल्वेचे सर्व अधिकारी व कर्मचारी त्वरित कार्यवाही करत आहेत.
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 5, 2019
मुंबई में भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन विमानों का परिचालन प्रभावित रहा और 30 उड़ानें रद्द हो गयीं। इसके अलावा 118 उड़ानों में देर हो गयीं। (भाषा)
Published : 5 September 2019, 1:19 PM IST
Topics : Distrupted Goregaon Piyush Goyal railway Services Train ट्रेन बारिश मुम्बई सेवा