रेप के आरोपों में घिरे LJP नेता प्रिंस पासवान, दिल्ली में लड़की ने दर्ज कराई शिकायत, जानिये पूरा मामला

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता और राम विलास पासवान के भतीजे प्रिंस पासपान एक ‘सेक्स स्कैंडल’ में घिरते जा रहे हैं। एक लड़की ने प्रिंस पर रेप का आरोप लगाते हुए दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 June 2021, 11:22 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: चिराग पासवान से बगावत करने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद और प्रिंस पासवान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चिराग पासवान के चचेरे भाई और समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस पासवान के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एक लड़की ने रेप की शिकायत दर्ज कराई है। कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज इस शिकायत में लड़की ने प्रिंस पर नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उससे रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है।

लड़की का आरोप है कि प्रिंस ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाया था, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गईं और उसके बाद बेहोशी की हालत में प्रिंस ने उसके साथ रेप किया। लड़की ने 15 जून को तीन पन्नों में विस्तार से आप बीती बताते हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लड़की द्वारा एलजेपी सांसद प्रिंस पर इस आरोप के बाद सियासत तेज हो गई है। इससे पहले चिराग पासवान ने मंगलवार को एक चिट्ठी जारी की थी, जिसमें उसमें उन्होंने इसका जिक्र किया था कि प्रिंस को ब्लैकमेल किया जा रहा है। लेकिन अब प्रिंस के खिलाफ यह मामला तब सामने आया है, जब वे चिराग पासवान के खिलाफ बगावत पर उतारू हैं।

बता दें कि कथित रेप के आरोपों से घिरे प्रिंस राज पासवान दिवंगत राम चंद्र पासवान के बेटे हैं। राम चंद पासवान लोजपा के संस्थापक राम विलास पासवान के भाई हैं। बिहार चुनाव से ठीक पहले राम विलास पासवान का निधन हो गया। राम चंद्र पासवान के बाद प्रिंस राज ने समस्तीपुर से चुनाव लड़ा और वहां से जीत दर्ज की। इस सीट पर चिराग ने प्रिंस के लिए चुनाव प्रचार किया था। 

Published : 
  • 16 June 2021, 11:22 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement