हिंदी
इंदौर: इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में एक शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है।
चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि सुंदरी नाम की शेरनी ने अपने बाड़े की गुफा में 22 अप्रैल की रात तीन शावकों को जन्म दिया।
यादव ने बताया कि चिड़ियाघर प्रबंधन को इन शावकों के जन्म की खुशखबरी मंगलवार (25 अप्रैल) को तब मिली जब शेरनी इन्हें गुफा से बाहर लाकर बाड़े में दूध पिलाती नजर आई।
उन्होंने कहा, 'तीन शावकों के जन्म के बाद हमारे चिड़ियाघर में सिंह प्रजाति के जीवों की तादाद बढ़कर सात हो गई है। इनमें सुंदरी समेत चार वयस्क जानवर शामिल हैं।'
Published : 25 April 2023, 9:23 PM IST
No related posts found.