हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि आज देश का हर नागरिक गर्व से कह सकता है कि अमेरिका, इंग्लैंड एवं फ्रांस की तरह भारत प्रथम पंक्ति में खड़ा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हेमा मालिनी ने लोकसभा में ‘‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’’ विषय पर चर्चा के दौरान सदन के सदस्यों का महिला आरक्षण से संबंधित ‘नारी शक्ति वंदन’ विधेयक पारित करने के लिए आभार जताया।
मथुरा से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘भारत आज चंद्रमा पर है। हमारा राष्ट्रीय गौरव तिरंगा और अशोक चक्र चंद्रमा पर है। इक्कीसवीं सदी का भारत है, जो मोदी जी के नेतृतव में निर्भीक और जुझारू है।’’
उनका कहना था, ‘‘आज हर भारतीय गर्व से कह सकता है कि अमेरिका, इंग्लैंड और फ्रांस की तरह पहली पंक्ति में खड़ा है।’’
हेमा मालिनी ने कहा कि भारत को गर्व है कि ‘चंद्रयान-3’ की सफलता में महिला वैज्ञानिकों को बहुत बड़ा योगदान रहा है।
भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता भारत की शक्ति के विस्तार का द्योतक है।
उनका कहना था कि पूरा सनातन के बारे में आलोचनात्मक बयान देने वाले इस देश की संस्कृति को नहीं जानते।
सारंगी ने कहा, ‘‘सनातन धर्म आदिकाल से चल रहा है और आगे भी चलेगा। इसे कोई खत्म नहीं कर सकता।’’
Published : 21 September 2023, 6:43 PM IST
No related posts found.