हिंदी
नई दिल्ली: गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों की समस्या आम हो जाती है। मच्छर न केवल नींद में खलल डालते हैं बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के वाहक भी होते हैं। बाजार में उपलब्ध मच्छर मारने वाले रसायनिक प्रोडक्ट्स से भले ही राहत मिलती हो, लेकिन वे सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
ऐसे में अगर आप मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए एक प्राकृतिक, सस्ता और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो कपूर (kapur) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
कपूर से मच्छर भगाने का उपाय
रात को सोने से पहले अपने कमरे में करीब 15 से 20 मिनट के लिए कपूर जलाकर छोड़ दीजिए। कपूर जलते ही उसकी तीव्र सुगंध पूरे कमरे में फैल जाती है। जो मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। इसके प्रभाव से मच्छर तुरंत कमरे से भाग जाते हैं और आप चैन की नींद ले सकते हैं। कपूर का यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।
क्यों काम करता है कपूर?
कपूर में मौजूद तीव्र गंध और उसकी प्राकृतिक संरचना मच्छरों को दूर रखने में मददगार होती है। यह वातावरण को शुद्ध करता है और हवा में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं और वायरस को भी समाप्त करने में सहायक होता है। यही कारण है कि कपूर का उपयोग पूजा-पाठ के साथ-साथ घरेलू उपचारों में भी किया जाता है।
उपयोग का सही तरीका
एक छोटी कटोरी या दीपक में थोड़ा सा कपूर रखें।
उसमें अग्नि लगाएं और उसे कमरे के कोने में रखें।
दरवाजे-खिड़कियां कुछ देर के लिए बंद रखें ताकि कपूर की खुशबू पूरे कमरे में फैल सके।
15 से 20 मिनट बाद कमरे में जाएं – मच्छर गायब हो चुके होंगे और वातावरण भी शुद्ध महसूस होगा।
अन्य लाभ भी हैं कपूर के
यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।
मानसिक शांति और बेहतर नींद में मदद करता है।
हवा को ताजगी और सुगंध प्रदान करता है।
Published : 11 April 2025, 3:24 PM IST
Topics : camphor remedy camphor trick dynemite news kapur trick kitchen trick lifestyle hack lifestyle tips Right way of use camphor Why does camphor work
No related posts found.
No related posts found.