हिंदी
रांची: झारखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम से हो रही हल्की से मध्यम बारिश के कारण राज्य के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है।
वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘दिन के तापमान में गिरावट अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है। इसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ सकती है, क्योंकि शुक्रवार के बाद चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि शाम से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी।
खराब मौसम की वजह से रांची के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और कई सड़कों पर यातायात जाम हो गया।
Published : 7 December 2023, 1:50 PM IST
Topics : अस्त व्यस्त झारखंड बारिश रांची सामान्य जनजीवन
No related posts found.