हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मंगलवार को राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक परिसर का निरीक्षण किया जहां यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ जैसे हालात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 24 घंटों में वहां जमा पानी को पूरी तरह से निकाल दिया जाएगा।
उपराज्यपाल ने शाम को ट्वीट किया कि राजघाट से बाढ़ के पानी को निकालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने लिखा,‘‘जलमग्न राजघाट से पानी निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत रविवार को की गयी थी। भीषण बाढ़ की स्थिति है और भारत के गौरव इस राष्ट्रीय स्थान को पुनर्स्थापित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। आज शाम जमीनी स्तर पर कार्यों का जायजा लिया।’’
उपराज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा कि राजघाट से अधिकतर पानी को निकाल दिया गया है। बचा हुआ कार्य अगले 24 घंटों में पूरा हो जाएगा।
Published : 19 July 2023, 8:41 AM IST
Topics : उपराज्यपाल दिल्ली महात्मा गांधी यमुना नदी राजघाट सक्सेना हालात
No related posts found.