हिंदी
बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत बोझिया गांव में खेत की निगरानी कर रहे एक किसान पर जंगल से निकल कर आये तेंदुए ने हमला कर दिया।
वन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा वन रेंज अंतर्गत बोझिया गांव जंगल से सटा हुआ है। रविवार शाम गांव निवासी किसान शंकर (40) खेत में सरसों के फसल की निगरानी कर रहा था।
उसी दौरान जंगल से निकलकर एक तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। तेंदुआ ने किसान शंकर पर हमला कर दिया। शंकर ने तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाना शुरू किया जिस पर तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल में चला गया।(वार्ता)
Published : 2 January 2023, 4:29 PM IST
No related posts found.