हिंदी
चंडीगढ़: भगोड़े कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें उसने पंजाब पुलिस की उसके खिलाफ कार्रवाई के दौरान सिख युवकों को गिरफ्तार करने की आलोचना की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक काली पगड़ी और शॉल पहने, खालिस्तान समर्थक ने वीडियो में कहा कि अगर राज्य सरकार की उसे गिरफ्तार करने की मंशा थी, तो पुलिस उसके घर आ सकती थी।
उसने आगे कहा, 'भगवान ने हमें गिरफ्तार करने के लिए भेजे गए 'लाखों पुलिस' वालों से बचा लिया।'
वीडियो इन खबरों के बीच आया कि अमृतपाल आत्मसमर्पण कर सकता है।
पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है।
हाल ही में जालंधर जिले में अपने काफिले को रोके जाने पर अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
Published : 29 March 2023, 6:28 PM IST
Topics : अमृतपाल सिंह कंट्टरपंथी गिरफ्तार पंजाब पुलिस वीडियो सोशल मीडिया
No related posts found.