हिंदी
नई दिल्ली: हिन्दी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निधन पूरे देश के लिए बहुत ही बड़ा नुकसान है। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से भारत के संगीत को दुनिया भर में बड़ा मुकाम दिलाया है। लेकिन संगीत की हर ऊचांई को छूने वाली लता मंगेशकर ने अपनी पूरी जिंदगी कुवांरी ही बिताई है>
बचपन से लेकर 92 साल तक लता मंगेशकर ने अपने करियर में तो खूब नाम कमाया है। लेकिन अपनी नीजी जिंदगी में वो हमेशा ही अकेले रही है। ऐसा नहीं है कि लता मंगेशकर को कभी प्यार नहीं हुआ। बल्कि सच्चाई ये है कि लता मंगेशकर को भी प्यार हुआ था। हालांकि उनका प्यार शादी की सिढ़ी नहीं चढ़ पाया।

लता मंगेशकर के आगे डूंगरपुर के महाराजा राज सिंह अपना दिल हार बैठे थे। महाराजा राज सिंह एक फेमस क्रिकेटर और BCCI के अध्यक्ष भी रह चुके है। महाराजा राज सिंह ही नहीं लता मंगेशकर भी उन्हें पंसद करने लगीं थी। एक बार तो लता मंगेशकर राज सिंह का क्रिकेट देखने स्टेडियम भी गईं थी। लेकिन उनका प्यार शादी तक नहीं पहुंच पाया। बताया जाता है कि उन दोनों की शादी कुछ पारिवारिक कारणों के चलते नहीं हो पाई।
Published : 6 February 2022, 3:25 PM IST
Topics : Deth Lata Mangeshkar Unmerride कुंआरी निधन लता मंगेशकर
No related posts found.