

साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस साल ग्रहण के दौरान सूतक काल का विशेष महत्व माना गया है। जानें इसका कारण डाइनामाइट न्यूज़ पर
नई दिल्लीः साल का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है। ये चंद्रग्रहण कई मामलों में खास माना जा रहा है। जानिए भारत में कब, कैसे और किस समय दिखेगा ये ग्रहण।
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण पंचांग के अनुसार 30 नवंबर को लगने जा रहा है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी है। ग्रहण का समय भरतीय समयानुसार दोपहर 01 बजकर 04 मिनट पर एक छाया से पहला स्पर्श होगा। दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण होगा और शाम 05 बजकर 22 मिनट पर उपच्छाया से अंतिम स्पर्श करेगा।
चंद्र ग्रहण उपच्छाया है यानि पूर्ण नहीं है, इसलिए इसमें सूतक काल मान्य नहीं है। टाइम एंड डेट के अनुसार, 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।