लुधियाना में बड़े स्तर पर संचालित अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 30 लोग गिरफ्तार, करते थे ये काला कारनामा

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने शुक्रवार को एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर विदेशियों सहित विभिन्न लोगों को धोखा देने के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 July 2023, 6:58 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: पंजाब की लुधियाना पुलिस ने शुक्रवार को एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर विदेशियों सहित विभिन्न लोगों को धोखा देने के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता में, लुधियाना पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और एक गिरोह के 30 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने खुद को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के तकनीकी सेवा प्रदाता के रूप में पेश किया और नागरिकों, मुख्य रूप से विदेशियों से मोटी रकम की ठगी की।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।

यादव ने कहा कि गिरोह के गिरफ्तार सदस्य मेघालय, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, दिल्ली और पंजाब से हैं।

Published : 
  • 21 July 2023, 6:58 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement