हिंदी
नई दिल्ली: जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी के भवन से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां वैष्णो देवी के भवन मार्ग पर भारी भूस्खलन हो गया है। जिसकी वजह से माता वैष्णो देवी के भवन की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भूस्खलन प्रदेश में लगातार 48 घंटों से हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण हुआ है। जब भूस्खलन हुआ उस समय उस मार्ग पर कोई श्रद्धालु नही था, इसी वजह से इस हादसे में किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि माता वैष्णो देवी के भवन मार्ग पर ये भूस्खलन बुधवार की शाम के 4 बजे के करीब हुआ था। इस भूस्खलन की वजह से देवी के भवन मार्ग पर श्रद्धालुओं आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके साथ बैटरी कार सेवा को भी स्थगित कर दिया गया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को पारंपरिक मार्ग की ओर जाने के लिए कहा जा रहा है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले 48 घटों से लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। इन्ही सब वजहों से जम्मू-श्रीनगर के नेशनल हाइवे को भी बंद कर दिया है।
Published : 5 January 2022, 6:08 PM IST
No related posts found.