महराजगंज के लाल ने किया कमाल, शिवम ने एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर भारत का परचम किया बुलंद, काला पत्थर पर साइकिल यात्रा कर लहराया तिरंगा

महराजगंज जनपद के लाल शिवम ने अपने अटूट इरादों को आज साकार रूप प्रदान किया। समुद्र तल से 5600 मीटर ऊंचाई पर स्थित काला पत्थर पर साइकिल यात्रा कर तिरंगा लहराया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 June 2024, 6:12 PM IST

महराजगंज: शिवम पटेल ने रविवार को समुद्र तल से 5600 मीटर ऊंचाई पर स्थित काला पत्थर पर साइकिल यात्रा कर तिरंगा लहराया और अगले ही दिन सोमवार को 24 घंटे के अंदर 10.53 पर एवरेस्ट बेस कैम्प पर पहुंच भारत का परचम बुलंद कर दिया।

यात्रा से लौटने के बाद ऑफिशियल प्रक्रिया पूरी होने पर काला पत्थर और एवरेस्ट बेस कैम्प पर पहला साइक्लिस्ट होने के विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र उन्हें मिल जाएगा। अभी तक कोई साइक्लिस्ट इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है।

पिता रामआशीष पटेल को लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी

काला पत्थर पर भारत के तिरंगा लहराने की खुशी में जनपद सराबोर था ही कि दूसरी उपलब्धि हासिल कर शिवम ने जनपदवासियों ही नहीं देशवासियों को दोहरी खुशी प्रदान की है।

पंजाब के लुधियाना में खुशियां मानते शिवम की मां और रिश्तेदार

शिवम पटेल के पिता रामआशीष पटेल को लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

पंजाब के लुधियाना में खुशियां मानते शिवम की मां और रिश्तेदार भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

Published : 
  • 24 June 2024, 6:12 PM IST