
असोथर (फतेहपुर): नगर पंचायत के एक प्राइवेट विद्यालय में जिला उद्योग व्यापार मंडल के गठन को लेकर रविवार को मीटिंग की गई। बैठक में जिला व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जतायी।
लक्ष्मी चन्द्र फिर बनाये गये अध्यक्ष
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक जिला उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के नेतृत्व में सर्वसम्मति से संगठन का गठन किया गया। संगठन की मजबूती के लिए असोथर नगर पंचायत में व्यापारियों की सर्वसम्मति से दशकों से ब्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे लक्ष्मी चन्द्र को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत
महामंत्री शुभम शिवहरे व राजेश कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाकर जल्द ही कमेटी के विस्तार व ज्यादा संख्या में ब्यापारियों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पांच संरक्षकों की नियुक्ति
इस मौके पर जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में वरिष्ठ पांच व्यापारियों को संरक्षक बनाया गया, जिनमें विमल सिंह, रामसजीवन गुप्ता, राजेन्द्र मिश्रा, सर्वेश कुमार मोदनवाल, अनिल राज गुप्ता को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। सभी के लिये 2 अक्टूबर को शपथ ग्रहण की तारीख तय की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में ब्यापारियों को एकत्रित होने की बात कही।
बड़ी संख्या में व्यापारी
इस मौके पर प्रमुख रूप से सुभाष अग्रहरि, विकास सिंह, कृष्ण पाल सिंह, कामता प्रसाद, श्रवण कुमार तिवारी, नीरज अवस्थी, रामप्रताप अग्रहरि, विजय गुप्ता, नीरज सक्सेना, रईस खान,राकेश कुमार, शैलेश कुमार, राजू गुप्ता आदि समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Published : 23 September 2024, 6:41 PM IST
Topics : Ashothar Fatehpur उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान