हिंदी
लखीमपुर: सीतापुर नेशनल हाइवे पर एक टाटा मैजिक ने ट्रक में पीछे से टक्कर मारी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मैजिक में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 13 की तो मौके पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल पर पंहुची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मरने वाले लोगों में से अभी तक सिर्फ एक ही व्यक्ति की पहचान हो चुकी है जबकि अन्य के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक शाहजहांपुर से सीतापुर रही थी, लेकिन नेशनल हाइवे उचौलिया के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टाटा मैजिक पीछे से ठुक गयी। मैजिक की गति इतनी तेज थी कि सीधे जाकर ट्रक को पीछे से टक्कर मारी जिसमें मैजिक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।
Published : 28 April 2018, 1:46 PM IST
No related posts found.