हिंदी
कुशीनगर: पुलिस लाईन के सभागार में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद कुशीनगर द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किय गया। यह गोष्ठी आगामी त्योहार महाशिवरात्रि और होली के मद्देनजर की गई है। इस गोष्ठी में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा एवं अपराध के विरूद्ध कार्यवाई के बारे में भी चर्चा की गई और व्यापक योजना बनाई गयी।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविन्द, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, निरीक्षक, एलआईयू,अग्निशमन अधिकारियों ने भाग लिया। इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद ने कई निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में लम्बित विवेचना का निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, एनवीडब्लू में गिरप्तारी आदि तत्काल की जाय तथा विवेचना में किसी प्रकार की हेराफेरी बर्दास्त नहीं की जायेगी।
उन्होंने कहा कि विवेचना में हेराफेरी की शिकायत से सम्बन्धित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
Published : 10 February 2018, 6:22 PM IST
Topics : कुशीनगर गोष्ठी पुलिस अधीक्षक पुलिस लाईन यमुना प्रसाद
No related posts found.